Faridabad/Alive News: स्टॉक मार्केट में निवेश कर कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 36.87 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में फरीदाबाद पुलिस के साइबर थाना एनआइटी ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को हिसार जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया, जिसकी पहचान राजकुमार निवासी मिल्ला खेड़ा व हाल मछार कॉलोनी, फतेहाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, एनआइटी फरीदाबाद निवासी व्यक्ति को अज्ञात व्हाट्सएप नंबर से कॉल कर शेयर बाजार में मुनाफे का लालच दिया गया और व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। झांसे में आकर पीड़ित ने 36,87 हजार रुपये निवेश कर दिए, जिसके बाद ठगी का खुलासा होने पर मामला दर्ज किया गया।
जांच में सामने आया कि राजकुमार ने पूर्व में गिरफ्तार आरोपी राहुल से ‘हैलो टैन’ फर्म का बैंक खाता लेकर ठगों को दिया था, जिसमें ठगी के 2,60 हजार रुपये आए थे। अदालत में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

