Faridabad/Alive News: वाहन चोरी की वारदातों पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा एवीटीएस-2 सिकरोना की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, थाना ओल्ड फरीदाबाद में 9 अक्टूबर को मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस ने राजस्थान के खैरतल स्थित गांव मातावास निवासी जसवंत सिंह को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की।
वहीं, थाना सेक्टर-31 में दर्ज वाहन चोरी के मामले में इसी गांव के बलवंत सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से भी चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

