Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के ओल्ड पुलिस थाने में कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर पीओएसएच अधिनियम, 2013 पर एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध पीओएसएच ट्रेनर एडवोकेट काम्या चौधरी ने एसएचओ मनोज कुमार और थाना स्टाफ को अधिनियम के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी।
एडवोकेट काम्या ने कहा कि जो पुलिस पूरी जनता की रक्षा करती है, उस महकमे में कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों का सुरक्षित कार्यस्थल पाना उनका कानूनी अधिकार है। उन्होंने कार्यस्थल पर उत्पीड़न की परिभाषा, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया और आंतरिक समिति की भूमिका को सरल भाषा में समझाया।
एसएचओ मनोज कुमार ने इस प्रशिक्षण को बेहद उपयोगी बताया और कहा कि इससे पुलिसकर्मियों को महिलाओं की शिकायतों को और अधिक संवेदनशीलता से संभालने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में थाना प्रबंधन ने एडवोकेट काम्या का आभार जताया और भविष्य में ऐसे जागरूकता अभियान जारी रखने का संकल्प लिया।

