November 14, 2026

बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर लगाम लगाने की तैयारी, परीक्षा और मूल्यांकन केंद्र होंगे अलग-अलग

हरियाणा में 1107 निजी स्कूल RTE नियमों के उल्लंघन और दस्तावेज न देने पर ब्लैकलिस्ट किए गए।

Faridabad/Alive News: बोर्ड परीक्षाओं में नकल और उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में गड़बड़ी रोकने के लिए शिक्षा विभाग ने नई व्यवस्था बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार परीक्षा केंद्रों और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन केंद्रों को अलग-अलग रखने पर जोर दिया जाएगा। विभाग का मानना है कि इससे परीक्षा से लेकर कॉपियों की जांच तक पूरी प्रक्रिया पर निगरानी रखना आसान होगा और पारदर्शिता भी बनी रहेगी।

आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर बुधवार शाम भिवानी में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों और जिला शिक्षा अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था, नकल रोकने के इंतजाम और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि परीक्षा शुरू होने से पहले सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली जाएं, ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था या गड़बड़ी न हो।