November 11, 2026

अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार, 2 देसी कट्टे और एक कारतूस बरामद

Faridabad Police recover two illegal country-made pistols and one cartridge after arresting two accused.

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देसी कट्टे और एक कारतूस बरामद किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा एवीटीएस भूपानी की टीम ने 10 नवंबर को सेक्टर-48 से आमिर निवासी एसजीएम नगर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने दोस्त से हवाबाजी के लिए कट्टा लेकर आया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ एसजीएम नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

वहीं, अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना की टीम ने सुंदर कॉलोनी, समयपुर से नरेंद्र निवासी गांव कबूलपुर, सेक्टर-58 को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद हुआ।