November 11, 2026

फरीदाबाद में सट्टा लगाते एक व्यक्ति को पकड़ा, 8,640 रुपये बरामद

Faridabad Crime Branch NIT team arrests a man in a betting case and recovers ₹8,640.

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा एनआईटी ने सट्टा खाई करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 8,640 रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपी की पहचान गांव सारन निवासी हिमांशु के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 10 नवंबर को अपराध शाखा एनआईटी की टीम को सूचना मिली थी कि गांव सारन में निनायक वाटिका के पास एक व्यक्ति सट्टा खाई कर रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की और हिमांशु को सट्टा लगवाते हुए पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से 8,640 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सारन में जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई है।