November 11, 2026

फरीदाबाद में गांजा तस्करी के दो मामलों में दो गिरफ्तार, 829 ग्राम गांजा बरामद

Faridabad Police recover 829 grams of ganja after arresting two accused in separate cases.

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने गांजा तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच सेंट्रल और क्राइम ब्रांच सेक्टर-16 की टीमों ने आरोपियों के कब्जे से कुल 829 ग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 10 नवंबर को आईएमटी चौक, सेक्टर-2 से मोहित निवासी भाटिया कॉलोनी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 300 ग्राम गांजा मिला।

वहीं, क्राइम ब्रांच सेक्टर-16 की टीम ने प्रतापगढ़ रोड, गोच्छी के पास से शिवम निवासी सेक्टर-56 को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 529 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए हैं। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।