November 9, 2026

देसी कट्टे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार: एवीटीएस सिकरोना क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-25 से पकड़ा, जेल भेजा

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच एवीटीएस सिकरोना की टीम ने एक युवक को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नाजिम निवासी गांव कोट, पलवल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 8 नवंबर को टीम को सूचना मिली थी कि नाजिम सेक्टर-25 में अवैध हथियार लेकर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जांच में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टा उत्तर प्रदेश के शेरगढ़ से किसी अज्ञात व्यक्ति से 4 हजार रुपये में खरीदकर लाया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसे अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।