Faridabad/Alive News: वाहन चोरी के मामलों पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सिकरोना की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सत्यभान निवासी भगत कॉलोनी, फरीदाबाद ने 18 सितंबर 2026 को थाना शहर बल्लभगढ़ में मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान अपराध शाखा सिकरोना की टीम ने कार्रवाई करते हुए सहजाद निवासी गांव कोट, पलवल को अटल पार्क, सेक्टर-25 के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

