Faridabad/Alive News: दिवाली पर मिठाइयों और पकवानों का स्वाद लेने के साथ सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है। अधिक मीठा और तला-भुना खाना एसिडिटी, गैस, कब्ज और वजन बढ़ने की वजह बन सकता है। Doctor81 Clinic की वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ डॉ. इशिता गांगुली ने बताया कि त्योहार पर मिठाइयों का सेवन सीमित मात्रा में करें और खुले में रखी या संदिग्ध गुणवत्ता वाली मिठाइयों से बचें। समय पर भोजन करें और पर्याप्त पानी पीते रहें। खाने में फल, हरी सब्जियां और दही शामिल करें। रात को हल्का भोजन करें और रोजाना करीब 30 मिनट टहलने की आदत बनाए रखें। उन्होंने मधुमेह, ब्लड प्रेशर और हृदय रोग से पीड़ित लोगों को खानपान में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी।
दिवाली पर मिठाई और तले-भुने खाने सेहत पर पड़ सकते हैं भारी

