Faridabad/Alive News: सड़क हादसों में गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर आपातकालीन उपचार उपलब्ध कराने के लिए बीके अस्पताल में तैयारियां शुरू हो गई हैं। ट्रॉमा केयर सुविधा विकसित करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने 41.52 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। इसके तहत अस्पताल परिसर में सिविल और जनस्वास्थ्य से जुड़े मरम्मत कार्य कराए जाएंगे।
जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग और शहर की प्रमुख सड़कों पर आए दिन हादसे होते हैं। ऐसे में घायलों को समय पर इलाज मिलना जरूरी है। फिलहाल बेहतर सुविधाओं के अभाव में कई गंभीर मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है। ट्रॉमा केयर सुविधा विकसित होने से बीके अस्पताल में ही घायलों को बेहतर आपातकालीन उपचार देने में मदद मिलेगी। इससे मरीजों को दूसरे अस्पतालों तक पहुंचाने में लगने वाला समय भी बच सकेगा। पीडब्ल्यूडी ने इसके लिए आधारभूत ढांचे को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

