November 7, 2026

जिला वैक्सीन स्टोर से एसी वायर और इन्वर्टर बैटरी चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: सिविल अस्पताल स्थित जिला वैक्सीन स्टोर से एसी की कॉपर वायर और दो इन्वर्टर बैटरी चोरी करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-48 ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आदर्श कॉलोनी निवासी नाजिम उर्फ डब्बू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 हजार रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर को स्टोर में छुट्टी के दौरान चोरी हुई थी। आरोपी ने चोरी का सामान 20 हजार रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।