November 6, 2026

फरीदाबाद में स्कूल-कॉलेजों के पास तंबाकू बचने वालों पर छापे मारकर काटे 22 चालान

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में युवाओं को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से बचाने और तंबाकू की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। ‘टोबैको फ्री यूथ-4.0’ अभियान के तहत शुक्रवार, 6 नवंबर को सामुदायिक पुलिसिंग सेल और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने शहर भर की दुकानों पर औचक निरीक्षण व छापेमारी अभियान चलाया।

इस दौरान तंबाकू बिक्री नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 22 दुकानदारों के चालान काटे गए।​कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान (स्कूल या कॉलेज) के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने सभी दुकानदारों और नागरिकों से अपील की है कि वे सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और फरीदाबाद को स्वस्थ व नशामुक्त बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।