November 6, 2026

जीवा पब्लिक स्कूल में दीपावली पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित

Faridabad/Alive News: सेक्टर-21बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में दीपावली के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और पूजन के साथ हुई। विद्यार्थियों ने रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ किया और लघु नाटिका के माध्यम से सत्य, धर्म और मर्यादा का संदेश दिया। साथ ही पटाखे न जलाने के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुति भी दी। विद्यालय के अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान ने बच्चों को आत्मअनुशासन, नियमित दिनचर्या और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उपाध्यक्षा चंद्रलता चौहान, एकेडमिक हेड मुक्ता सचदेव और प्रधानाचार्या डॉ. नरजीत कौर मौजूद रहीं।