फरीदाबाद के भारत कॉलोनी क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते ससुराल पहुंचे एक दामाद द्वारा ससुर और पत्नी पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। थाना खेड़ीपुल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी इमरान निवासी भारत कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है।
शिकायतकर्ता इन्शाद अली के अनुसार, आरोपी पिछले करीब पांच वर्षों से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। पत्नी के फोन न उठाने से गुस्साए आरोपी ने 3 नवंबर को ससुराल पहुंचकर हंगामा किया और विरोध करने पर कटर-चाकू से ससुर व पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

