Faridabad/Alive News: एनआईट-3 स्थित द ग्रैंड हेरिटेज होटल में जुआ खेलते हुए पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने होटल की चौथी मंजिल पर छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने मौके से 61,720 रुपये नकद, 48 गिट्टी, 24 ताश के पत्ते और 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, टीम को होटल के कमरे में रुपये दांव पर लगाकर जुआ खेलने की सूचना मिली थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरज अग्रवाल, अंबर, जतिन, राहुल शर्मा समेत 12 लोगों के रूप में हुई है।
पूछताछ में अंबर, राहुल शर्मा और धीरज अग्रवाल ने कमीशन पर जुआ खिलाने की बात बताई। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना एसजीएम नगर में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

