November 3, 2026

जेसी बोस विश्वविद्यालय में युवाओं को मतदान के प्रति किया जागरूक

जेसी बोस विश्वविद्यालय में युवा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

Faridabad/Alive News: जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए में सोमवार को “मेरा भारत–विकसित भारत युवा संवाद: अपना वोट जानें” कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के एनएसएस प्रकोष्ठ और जिला युवा कल्याण कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अजय रांगा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. प्रदीप कुमार डिमरी, संस्थान अधिष्ठाता प्रो. मुनीश वशिष्ठ, एनएसएस समन्वयक डॉ. आत्मा राम, जिला यूथ आइकन तंशिका राज और जिला युवा अधिकारी प्रियंका दलाल भी मौजूद रहीं।

वक्ताओं ने युवाओं से अपने मताधिकार का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने और परिवार व समाज में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम का समापन लोकतांत्रिक शपथ के साथ हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने जिम्मेदार मतदाता बनने और लोकतांत्रिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया।जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए में सोमवार को “मेरा भारत–विकसित भारत युवा संवाद: अपना वोट जानें” कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के एनएसएस प्रकोष्ठ और जिला युवा कल्याण कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अजय रांगा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. प्रदीप कुमार डिमरी, संस्थान अधिष्ठाता प्रो. मुनीश वशिष्ठ, एनएसएस समन्वयक डॉ. आत्मा राम, जिला यूथ आइकन तंशिका राज और जिला युवा अधिकारी प्रियंका दलाल भी मौजूद रहीं।

वक्ताओं ने युवाओं से अपने मताधिकार का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने और परिवार व समाज में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम का समापन लोकतांत्रिक शपथ के साथ हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने जिम्मेदार मतदाता बनने और लोकतांत्रिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया।