Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के एनआईटी-5 में एक मकान की तीसरी मंजिल पर चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस ने छापेमारी कर 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने मौके से 1 लाख 38 हजार 450 रुपये नकद और ताश के 52 पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि मणी पठानिया अपने मकान में लोगों को बुलाकर जुआ खिलवा रहा है। इसके बाद पुलिस ने मकान नंबर 5डी/122 में छापा मारा। तीसरी मंजिल पर आठ लोग रुपये लगाकर ताश से जुआ खेलते मिले।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यश चड्ढा, अनमोल बेरी, कार्तिक, रचित कक्कड़, मणी पठानिया उर्फ अजितेश्वर, अंकुर टंडन, हिमेश और नवदीप सिंह सेठी के रूप में हुई है। इनमें दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद के निवासी शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।

