November 2, 2026

दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने वाहन चोरी के दो अलग-अलग मामलों को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने मुजेसर थाने में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले में अमन श्रीवास्तव निवासी गांधी कॉलोनी को गिरफ्तार किया। उसे संत सूरदास मेट्रो स्टेशन के पास से पकड़ा गया। उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।

वहीं, अपराध शाखा भूपानी की टीम ने एसजीएम नगर थाने में दर्ज वाहन चोरी के मामले में विशाल उर्फ छोटू निवासी भारत कॉलोनी को सेक्टर-29 पुल के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से भी चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, विशाल का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।