November 2, 2026

166 किलो प्रतिबंधित पटाखे बरामद, दो गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 166 किलो 683 ग्राम प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मोहना की मेन मार्केट में एक दुकान के पीछे बने खंडहर में छापा मारा। यहां से सोनू नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर 41 किलो 450 ग्राम पटाखे बरामद किए गए।

वहीं, अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने बजरंग चौक के पास गाड़ी में पटाखे रखकर बेचने की तैयारी कर रहे विकास निवासी सराय को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 125 किलो 233 ग्राम प्रतिबंधित पटाखे मिले। पुलिस दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई कर रही है।