Faridabad/Alive News: नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच एवीटीएस भूपानी की टीम ने 21 किलो 320 ग्राम गांजे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को तीलपत रोड पर पल्ला के पास से पकड़ा।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 1 नवंबर को टीम को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए विशाल कुमार और अंकित कुमार को गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी बिहार के मधुबनी जिले के बाबूगढ़ी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने थाना पल्ला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों ने करीब 1.5 लाख रुपये में गांजा खरीदा था और उसे फरीदाबाद में बेचने के लिए लाए थे। पुलिस ने अदालत में पेश कर दोनों को छह दिन के रिमांड पर लिया है। इस दौरान सप्लाई नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

