October 30, 2026

फरीदाबाद पुलिस लाइन में सजी हथियारों की प्रदर्शनी, जवानों के स्वास्थ्य की हुई जांच

फरीदाबाद पुलिस लाइन में आयोजित प्रदर्शनी के दौरान आधुनिक हथियारों का मुआयना करते पुलिसकर्मी।

Faridabad/Alive News: पुलिस शहीदी दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में फरीदाबाद पुलिस द्वारा पुलिस लाइन में भव्य हथियारों की प्रदर्शनी और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसएलआर, इंसास, एलएमजी, एके-47 और एमपी-5 जैसे आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन कर पुलिसकर्मियों को इनकी तकनीकी विशेषताओं से अवगत कराया गया। साथ ही, बत्रा हार्ट अस्पताल की मेडिकल टीम द्वारा जवानों का ब्लड प्रेशर, शुगर और ईसीजी जैसी स्वास्थ्य जांच की गई।

अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य जवानों के कल्याण को सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनमें अनुशासन और जनसेवा की भावना को मजबूत करना है।