October 27, 2026

करवा चौथ पर महिलाओं को मुफ्त में लगेगी मेहंदी, विद्यार्थियों के लगेंगे फूड काउंटर

Faridabad/Alive News: करवा चौथ पर महिलाओं को मेहंदी लगवाने के लिए पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। संत विद्या निकेतन स्कूल की ओर से मंगलवार को निशुल्क मेहंदी मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रोफेशनल कलाकार महिलाओं को उनकी पसंद के डिजाइन की मेहंदी मुफ्त में लगाएंगे। महिलाओं को मेहंदी की कीप भी निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

मेले में मेहंदी के साथ खाने-पीने का भी इंतजाम रहेगा। स्कूल के विद्यार्थी अलग-अलग व्यंजनों के काउंटर लगाएंगे। स्कूल प्रबंधन कमेटी के अनुसार, मेले में मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं को अपने पसंदीदा डिजाइन की बुकिंग पहले से करानी होगी। इससे उन्हें अपनी पसंद का डिजाइन चुनने में आसानी होगी।

मेले का आयोजन सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। दोपहर 12 बजे के बाद न तो नई बुकिंग होगी और न ही प्रवेश दिया जाएगा। स्कूल प्रबंधन ने महिलाओं से समय पर पहुंचकर निशुल्क मेहंदी मेले का लाभ उठाने की अपील की है।