Gurugram/Alive News: हरियाणा जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन के एडमिनिस्ट्रेटर के निर्देशन में सोनीपत के लिटिल एंजेल्स स्कूल में रिद्मिक जिम्नास्टिक्स हरियाणा टीम के चयन ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुए। ये ट्रायल मोहाली में 17 से 20 नवंबर 2026 तक जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए आयोजित किए गए थे।
ट्रायल के दौरान सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर तथा ग्रुप इवेंट्स में खिलाड़ियों का चयन किया गया। इस अवसर पर पूर्व उपनिदेशक सुभाष शर्मा, ओमपाल सैनी, राजकुमार राघव, पूर्व जिला खेल अधिकारी कुलविंदर सिंह व बलबीर सिंह, कोच सीमा व सोनिया शर्मा, अंतरराष्ट्रीय जज सपना गुप्ता, ऑब्जर्वर मेहराज बानो और कोच नवीन सैनी उपस्थित रहे।
सभी अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने चयनित प्रतिभावान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और मोहाली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शुभकामनाएं दीं।

