October 23, 2026

दीपावली से पहले जिला अस्पताल में शुरू होगी बर्न वार्ड की तैयारी, इमरजेंसी में दो डॉक्टर रहेंगे तैनात

Faridabad/Alive News: भर्ती कर उपचार दिया जा सके। इसके साथ ही इमरजेंसी विभाग में डॉक्टरों की तैनाती भी की गई है। अस्पताल प्रबंधन का लक्ष्य दीपावली से पहले वार्ड तैयार करने का है।

गौरतलब है कि जिला अस्पताल में पहले दूसरे तल पर बर्न वार्ड था, लेकिन बाद में इसे डे केयर कैंसर वार्ड में बदल दिया गया। इसके बाद झुलसे मरीजों के लिए अलग वार्ड की सुविधा नहीं रही। ऐसे मरीजों को दूसरे वार्डों में भर्ती करना पड़ता था। गंभीर हालत में कुछ मरीजों को अन्य अस्पतालों में भी रेफर करना पड़ता था।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, दीपावली के दौरान पटाखों और आतिशबाजी से झुलसने के 300 से अधिक मामले आने का अनुमान है। इनमें मामूली रूप से झुलसे मरीजों को ओपीडी में उपचार दिया जाता है, जबकि गंभीर मरीजों को भर्ती करने की जरूरत पड़ती है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहुजा ने बताया कि बर्न वार्ड दूसरे तल पर तैयार किया जाएगा। दीपावली पर इमरजेंसी विभाग की हर शिफ्ट में दो डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ डॉक्टरों को भी बुलाया जाएगा।