Faridabad/Alive News: सेक्टर-16 स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में हरियाणा शिक्षा विभाग, हरियाणा योग आयोग और पतंजलि विश्वविद्यालय, हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन शिक्षकों को विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण में बल्लभगढ़ ब्लॉक के शारीरिक शिक्षा के अध्यापक भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह प्रार्थना और मंत्रोच्चारण से हुई। इसके बाद शिक्षकों को सूक्ष्म व्यायाम, जल नेति, रबर नेति, उड्डियान बंध, नौली क्रिया, सूर्य नमस्कार, कपालभाति, विभिन्न आसन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। सैद्धांतिक सत्र में पतंजलि योग दर्शन, हठयोग, भगवद्गीता, योग के अर्थ एवं उद्देश्य, शुद्धि क्रियाओं और मांसपेशियों पर योग के प्रभाव की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर सुशील भड़ाना, अंकुर सिंह, मीनू आर्य, विकास यादव, प्रदीप भड़ाना, अनीशा, जितेंद्र और गोविंद ने मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ।

