October 22, 2026

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। यह मामला थाना सारन क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, दिल्ली के मीठापुर निवासी गोविंद ने थाना सारन में मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच करते हुए अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने आरोपी सचिन निवासी संगम विहार, दिल्ली को सेक्टर-3 गुरुग्राम नहर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में सामने आया कि सचिन नशा करने का आदी है और उसने नशे की जरूरत पूरी करने के लिए मोटरसाइकिल चोरी की थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।