October 16, 2026

नशा तस्करी के दो मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार, 304 ग्राम गांजा और 273 ग्राम ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 304 ग्राम गांजा और 273 ग्राम ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए हैं। यह कार्रवाई अपराध शाखा सेक्टर-48 और अपराध शाखा AVTS-2 की टीमों ने की।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने अरमान निवासी जवाहर नगर को स्टेडियम रोड स्थित रोज गार्डन के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 304 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई की है।

वहीं, अपराध शाखा AVTS-2 की टीम ने राजू सिंह निवासी दीवान की ढाणी, पलवल को गांव मोहना के पास यमुना पुल से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 273 ग्राम प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए। इस मामले में संबंधित थाने में केस दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

फरीदाबाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशा समाज और युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों की जानकारी पुलिस को दें और नशामुक्त समाज बनाने में सहयोग करें।