October 4, 2026

थैलेसीमिया बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

Faridabad/Alive News: थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की करीब 30 वर्षों से सेवा कर रहे समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन सेक्टर-12 के सेंट्रल पार्क में जरूरतमंद और विशेष बच्चों के साथ मनाया। कार्यक्रम में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के अलावा आर्य कन्या सदन की लड़कियां और बौद्धिक रूप से अक्षम बच्चे भी शामिल हुए। बच्चों के मनोरंजन के लिए मैजिक शो, गेम्स, भोजन और उपहार की व्यवस्था की गई। इस दौरान बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया के महासचिव रवींद्र डुडेजा ने बीमारी के बारे में जानकारी देते हुए नियमित रक्तदान की अपील की।