October 6, 2026

शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, 316 पव्वे देसी शराब बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 316 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद की गई है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त अपराध जयवीर सिंह के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमों ने की।

पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने 3 अक्टूबर को डबुआ सब्जी मंडी से आयुष निवासी डबुआ कॉलोनी को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 146 पव्वे देसी शराब बरामद हुई। इस मामले में थाना डबुआ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं, क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने महेश निवासी मुजेसर को जीवन नगर गोच्छी से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 103 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना मुजेसर में मामला दर्ज किया गया है।

इसके अलावा, क्राइम ब्रांच AVTS भूपानी की टीम ने संदीप निवासी गांव राजपुर कलां को उसके गांव से गिरफ्तार किया। उसके पास से 67 पव्वे अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है।