October 3, 2026

फरीदाबाद में 1.418 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार, 3 दिन के पुलिस रिमांड पर

फरीदाबाद भूपानी में 1.418 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने 1.418 किलोग्राम गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई 2 अक्टूबर को गुप्त सूचना के आधार पर गांव भूपानी के पास की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूपानी निवासी हाकिम के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांजा लेकर भूपानी क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए हाकिम को 1.418 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ थाना भूपानी में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस के अनुसार सामने आया कि हाकिम करीब 2 किलोग्राम गांजा दिल्ली से 20 हजार रुपये में खरीदकर लाया था। इसमें से कुछ गांजा वह बेच चुका था, जबकि बचा हुआ गांजा बेचने की तैयारी में था।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे पूछताछ और मामले की आगे की जांच के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपी से गांजे की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।