September 28, 2026

सेक्टर-78 में भगत सिंह की जयंती पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Faridabad/Alive News: सेक्टर-78 में रविवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भगत सिंह की प्रतिमा पर माला पहनाकर उन्हें याद किया गया। इसके साथ ही कारगिल युद्ध में शहीद हरप्रसाद की प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान तिरंगा फहराया गया और लोगों ने इंकलाब जिंदाबाद, शहीद भगत सिंह अमर रहें और भारत माता की जय के नारे लगाए। कार्यक्रम में माय भारत केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हर्ष कौशिक, सूबेदार सुरेंद्र डेढ़ा, फौजी गोविंद डेढ़ा, तिगांव ब्लॉक चेयरमैन रोबित, वाइस चेयरमैन पवन नागर सहित स्कूल स्टाफ, युवा और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन युवा शक्ति संगठन, हर्ष कौशिक और गांव के लोगों ने मिलकर किया।