September 28, 2026

बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों पर आज होगी सुनवाई  

Faridabad/Alive News: बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए 29 सितंबर को फरीदाबाद में उपभोक्ता शिकायत निवारण न्यायाधिकरण और सर्कल उपभोक्ता शिकायत निवारण न्यायाधिकरण एवं बिजली अदालत का आयोजन होगा। ओल्ड फरीदाबाद डिविजन के सेक्टर-15ए स्थित कार्यालय में सुबह 11 बजे से गलत बिलिंग, मीटर रीडिंग, कनेक्शन, मीटर और वोल्टेज से संबंधित शिकायतों की सुनवाई होगी। 50 हजार रुपये तक की ऐसी शिकायतें सुनी जाएंगी, जिनसे संबंधित कोई कोर्ट केस नहीं है। वहीं, सेक्टर-23 स्थित फरीदाबाद सर्कल कार्यालय में दोपहर 12 बजे सीसीजीआरएफ एवं बिजली अदालत लगेगी। यहां बिजली से संबंधित सभी शिकायतों की सुनवाई होगी। उपभोक्ताओं को शिकायत का विस्तृत विवरण सत्यापित फॉर्म के साथ देना होगा।