September 23, 2026

कल से शुरू होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, 8 अक्टूबर तक चलेंगे पेपर  

Faridabad/Alive News: जिले के स्कूलो की ओर से कक्षा तीसरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा कल से शुरू होकर आठ अक्तूबर तक चलेगी। अलग-अलग कक्षाओं के विषयों के अनुसार परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। डेटशीट जारी होने के बाद विद्यार्थियों ने परीक्षा की तैयारी तेज कर दी है।डेटशीट के अनुसार 25 सितंबर को तीसरी कक्षा का अंग्रेजी, चौथी का ईवीएस और पांचवीं का अंग्रेजी का पेपर होगा। इसी दिन छठी में सामाजिक विज्ञान, सातवीं में हिंदी, आठवीं में विज्ञान, नौवीं में सामाजिक विज्ञान, 10वीं में विज्ञान, 11वीं में फाइन आर्ट्स,म्यूजिक,साइकोलॉजी और 12वीं में कंप्यूटर साइंस,जियोग्राफी की परीक्षा निर्धारित है। खास बात यह है कि डेटशीट में विद्यार्थियों को सब्जेक्ट वाईज तैयारी के बीच पर्याप्त अंतर भी दिया गया है। इससे छात्र एक परीक्षा के बाद अगले विषय की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकेंगे।