September 23, 2026

शुक्रवार-शनिवार को बारिश के आसार, तापमान में गिरावट की उम्मीद

Faridabad/Alive News: लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच शुक्रवार और शनिवार को मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार दोनों दिन आसमान में बादल छाने के साथ तेज हवा चल सकती है और बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को सुबह से शाम तक तेज धूप खिली रही। दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, शुक्रवार और शनिवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दोनों दिन बादल छाने और तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं।