Faridabad/Alive News: 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग की ओर से सेक्टर-49 स्थित पुलिस ऑफिसर मल्टी-स्टेट को-ऑप हाउसिंग सोसाइटी में निशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मनीषा लांबा के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में 304 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निशुल्क परामर्श और दवाएं दी गईं। वहीं, 97 लोगों की बीपी और शुगर की जांच की गई। 39 लोगों का प्रकृति परीक्षण कर खानपान और जीवनशैली संबंधी सलाह दी गई। लोगों को औषधीय पौधों के फायदे बताए गए और पौधे वितरित किए गए। शिविर में योग सत्र भी आयोजित किया गया।
आयुष विभाग ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

