September 23, 2026

केंद्रीय मंत्री ने अभिव्यक्ति पुस्तिका का किया विमोचन

Faridabad/Alive News: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आरएन सिंह द्वारा रचित पुस्तिका अभिव्यक्ति का विमोचन किया। पुस्तिका में डॉ. सिंह की सामाजिक, धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुत स्वरचित कविताओं का संग्रह है। इसके अवलोकन और मार्गदर्शन में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष पद्मभूषण रामबहादुर राय समेत संतों और विद्वानों की भूमिका रही। जल्द ही विभिन्न राज्यों और भोजपुरी भाषी देशों में इसका लोकार्पण किया जाएगा। मंत्री ने डॉ. सिंह को बधाई दी।