Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग वारदातों को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की सोने की चेन और केबल बेचकर मिले 7 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई कर रही है।
अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने थाना आदर्श नगर में दर्ज सोने की चेन चोरी के मामले में तौफीक निवासी गांव बड़खल, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की सोने की चेन बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान तौफीक ने सूरजकुंड थाना क्षेत्र में चोरी के दो मामलों और आदर्श नगर थाना क्षेत्र में चोरी के एक अन्य मामले का खुलासा किया है। इन मामलों में बरामदगी के लिए आरोपी को पुलिस प्रोडक्शन पर लिया जाएगा।
वहीं, अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने थाना धौज में दर्ज केबल चोरी के मामले में नफिश निवासी गांव सिलौखरी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की केबल बेचकर प्राप्त किए गए 7,000 रुपये नकद बरामद किए हैं।
फरीदाबाद पुलिस का कहना है कि चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

