September 12, 2026

एस.के. भारद्वाज भारी मतों से जिला टैक्स बार एसोसिएशन के प्रधान चुने गए

जिला टैक्स बार एसोसिएशन फरीदाबाद के नवनिर्वाचित प्रधान एस.के. भारद्वाज

Faridabad/Alive News: जिला टैक्स बार एसोसिएशन फरीदाबाद के वर्ष 2026-27 के कार्यकारिणी चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। चुनाव में छह पदों के लिए मतदान हुआ, जिसमें एस.के. भारद्वाज भारी मतों से प्रधान चुने गए।

चुनाव परिणाम के अनुसार चेतन भारद्वाज सीनियर वाइस प्रेजिडेंट, एडवोकेट राजेश गुप्ता वाइस प्रेजिडेंट, सतेंद्र यादव सचिव, सत्यवान नार्वाल कैशियर और विनीत त्यागी संयुक्त सचिव चुने गए। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल, चंडीगढ़ के निर्देशानुसार महिला सदस्यों को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया। इसके तहत एडवोकेट मीनू कुमारी को वाइस प्रेजिडेंट फीमेल चुना गया।

इसके अलावा निखिल चौधरी, सोनिया सैनी और दिपांशु को निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। नवनिर्वाचित सदस्यों ने चुनाव अधिकारी नरेंद्र चौधरी का शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए आभार जताया। चुनाव प्रक्रिया में उनके सहायक के रूप में एडवोकेट दीपक गेरा और एडवोकेट संदीप मक्कर ने सहयोग किया।

चुनाव के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता के.के. मिश्रा, विजय शर्मा, संदीप सेठी, एस.एन. त्यागी, चौधरी बलबीर सिंह, आर.एस. गांधी, महेश शर्मा, संजय डंडे, राजीव गौड़, बलराम शर्मा, सुजीत चौहान, डी.आर. चौधरी, अजीत भाटी, राज कुमार चौधरी, अमर सिंह, राजेंद्र शर्मा, संजय गुप्ता, अरविंद पटेल, अभिषेक जोशी और अमित कुमार सहित अन्य सदस्यों की मौजूदगी रही।

सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के गठन पर सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और एसोसिएशन के बेहतर कामकाज की उम्मीद जताई।