September 12, 2026

स्टेपिंग अप लेने वाले कर्मचारियों के एसीपी मामलों की फाइलें तलब

हरियाणा में 1107 निजी स्कूल RTE नियमों के उल्लंघन और दस्तावेज न देने पर ब्लैकलिस्ट किए गए।

Faridabad/Alive News: अंतर-जिला उदाहरण के आधार पर स्टेपिंग अप का लाभ लेने वाले कर्मचारियों के लंबित एसीपी मामलों के निपटारे की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। शिक्षा विभाग ने ऐसे कर्मचारियों का रिकॉर्ड संबंधित जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों से तलब किया है। विभाग ने सभी जरूरी दस्तावेज और अधिकारियों की अनुशंसा रिपोर्ट 7 दिन के भीतर निदेशालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

हालिया जारी पत्र में प्रदेश के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिन कर्मचारियों ने अंतर-जिला उदाहरण के आधार पर स्टेपिंग अप का लाभ लिया है और जिनके ऑनलाइन एसीपी मामले स्वीकृति के लिए निदेशालय भेजे गए हैं, उनका पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध कराया जाए। इसमें कर्मचारियों की मूल सेवा पंजिका और पर्सनल फाइल शामिल है। इसके अलावा संबंधित अनुभाग अधिकारी की  पॉइंट-वाइस  स्पष्ट टिप्पणी और अनुशंसा रिपोर्ट भी रिकॉर्ड के साथ भेजनी होगी। विभाग ने कहा है कि यह जानकारी मिलने के बाद संबंधित एसीपी मामलों का निपटारा किया जाएगा। अधिकारियों को मामले को उच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए हैं।