September 8, 2026

संस्कारयुक्त परिवार राष्ट्र की उन्नति का आधार: आचार्य पुनीत शास्त्री

Faridabad/Alive News: आर्य केंद्रीय सभा (नगर निगम क्षेत्र) की ओर से श्रावणी पर्व पर आयोजित आठ दिवसीय वेद प्रचार कार्यक्रम का समापन हुआ। 3सी ब्लॉक में शिक्षाविद स्व. विश्वामित्र सत्यार्थी और स्व. स्वदेश सत्यार्थी की पुण्यतिथि पर ‘भावांजलि समर्पण दिवस’ मनाया गया। इसमें मुख्य वक्ता आचार्य डॉ. पुनीत शास्त्री ने कहा कि संस्कारयुक्त और सुदृढ़ परिवार ही राष्ट्र की उन्नति का आधार है। उन्होंने कहा कि वेदों के अनुसार जीवित माता-पिता की सेवा करना ही सच्ची देवपूजा है। इस कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक यज्ञ से हुई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरुकुल इंद्रप्रस्थ के प्राचार्य आचार्य ऋषि पाल ने की। जितेंद्र सरल ने मंच संचालन और भजन प्रस्तुत किए। संयोजक वसु मित्र सत्यार्थी और सभा प्रधान देशबंधु आर्य ने अतिथियों व श्रद्धालुओं का आभार जताया।