September 7, 2026

पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार: 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 देसी कट्टे बरामद

फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार आरोपी

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए दोनों आरोपियों के कब्जे से 2 देसी कट्टे बरामद किए गए हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 6 सितंबर को अपराध शाखा DLF की टीम ने पल्ला निवासी 19 वर्षीय आकाश को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। इस संबंध में थाना पल्ला में मामला दर्ज किया गया है।

वहीं, क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने ऊंचा गांव, बल्लभगढ़ निवासी 22 वर्षीय बादल को सेक्टर-25 क्षेत्र से एक देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह यह हथियार वाराणसी से एक व्यक्ति से 5 हजार रुपये में खरीदकर लाया था।

इस मामले में थाना सेक्टर-58 में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।