Faridabad/Alive News: गेस्ट टीचरों के अधिकारों की लड़ाई में जान गंवाने वाली दिवंगत गेस्ट टीचर राजरानी के 19वें बलिदान दिवस पर सोमवार को जिले के गेस्ट टीचरों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सागरपुर में आयोजित कार्यक्रम में गेस्ट टीचर एकत्र हुए और यज्ञ कर दिवंगत राजरानी को नमन किया। यज्ञ सोमदत्त शास्त्री ने कराया। इस दौरान सभी ने एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
जिला प्रधान रघु वत्स ने कहा कि राजरानी ने रोजगार और अधिकारों की लड़ाई में अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उन्होंने बताया कि 7 सितंबर 2008 को रोहतक में नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोली लगने से उनकी मौत हुई थी। आज भी हजारों गेस्ट टीचर नियमितीकरण की उम्मीद लगाए बैठे हैं। गेस्ट टीचरों ने सरकार से न्यायालय के आदेश के अनुसार निर्धारित समय में नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि राजरानी के संघर्ष और बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि तभी मिलेगी, जब गेस्ट टीचरों को उनका अधिकार मिलेगा।

