Faridabad/Alive News: निजी स्कूल की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या करने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा के पिता ने कहा है कि उन्होंने स्कूल की सीसीटीवी फुटेज देखी है। उसमें छात्रा आत्महत्या से पहले करीब डेढ़ घंटे तक प्रिंसिपल के कमरे में रही। इसके बाद वह कमरे से बाहर निकली और सीधे छत पर पहुंच गई।
पुलिस ने पिता की शिकायत पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। छात्रा के पिता ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी बेटी स्कूल के प्रिंसिपल और महिला हेडमास्टर के टार्चर से परेशान थी।
मानसिक दबाव के चलते छात्रा ने छत से छलांग लगाकर जान दे दी
इसी मानसिक दबाव के चलते उसने छत से छलांग लगाकर जान दे दी। बता दें कि गाजीपुर रोड स्थित निजी स्कूल में 11वीं क्लास में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा मंगलवार को तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी थी। बुधवार को शव का बोर्ड से पोस्टमार्टम करा स्वजन को सौंप दिया गया।
मृतका के पिता बताया कि उन्होंने स्कूल की सीसीटीवी फुटेज देखी है उसमें घटना से पहले छात्रा करीब डेढ़ घंटे तक प्रिंसिपल के कमरे में रही थी। इसके बाद वह कमरे से बाहर निकली और सीधे स्कूल की छत पर पहुंच गई। छत पर जाने वाली सीढ़ियों पर कोई गेट नहीं लगा है।
छात्रा के पिता ने स्कूल प्रबंधन को ठहराया जिम्मेदार
छात्रा के पिता डबुआ पुलिस को दी शिकायत में स्कूल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पिता की शिकायत पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है।

