Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में नगर निगम सफाई कर्मचारियों के समर्थन में आज गुरुवार को कई सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने कामकाज ठप रखा।
वहीं, बल्लभगढ़ अंबेडकर चौक पर पुलिस कर्मियों और सफाई कर्मचारियों के बीच में झड़प भी हुई। इस दौरान कूड़े को लेकर सफाई कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
बता दें कि पिछले कई दिन से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है, जिसकी वजह से शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इन्हीं के समर्थन में कई विभागों के कर्मचारियों ने आज कामकाज बंद रखने का एलान किया है। इस कारण आमजन को परेशानी हो सकती है।

