Noida/Alive News: लंबे इतजार के बाद रक्षाबंधन पर स्काईवाक को ट्रायल के लिए खोल दिया गया। इसका विधिवत उदघाटन अगले सप्ताह होगा। मेट्रो के सेक्टर-52 ब्लू लाइन से सेक्टर-51 एक्वा लाइन को जोड़ने के लिए बने इस स्काईवाक का पहले दिन 45 हजार से अधिक यात्रियों ने उपयोग किया।
स्काईवाक ने दोनों मेट्रो स्टेशन के बीच की दूरी को सुरक्षित और सुविधाजनक बना दिया है। दोनों मेट्रो स्टेशन के बीच की दूरी यात्री अब सड़क से तय नहीं करेंगे।
बता दें स्काईवाक का निर्माण 33 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। इस परियोजना को पूरा करने में कई डेडलाइन बीतीं, लेकिन आखिरकार ट्रायल वेश पर यात्रियों के लिए शुरू कर दिया गया है। रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की संख्या और इसकी उपयोगिता के चलते बगैर किसी उद्घाटन के ही इसको संचालित कर दिया गया है।
यह स्काईवाक करीब छह मीटर चौडा है। इसकी डिजाइन में आखिर में कुछ बदलाव हुआ, जिससे इसकी लंबाई बढ गई है। इससे दोनों मेट्रो स्टेशनों के बीच इंटरचेंज अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक हो गई है। स्काईवाक में ट्रैवलेटर भी लगे हैं। यह दिव्यांगों के लिए भी सुविधाजनक है।

