August 22, 2026

नोएडा में बिना अनुमति स्कूल में घुसे आप नेता, वीडियो बनाने से रोकने पर स्टाफ से हुई कहासुनी; केस दर्ज

Noida/Alive News: सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के सेक्टर 51 स्थित कंपोजिट स्कूल में शुक्रवार को बिना अनुमति घुसकर आप नेता पंकज अवाना गंदे शौचालय, गंदगी आदि खामियों को लेकर वीडियो बनाने लगे। इस पर वहां तैनात अध्यापक सत्यवीर यादव ने शिक्षण कार्य बाधित होने की बात कही। स्टाफ ने वीडियो बनाने से मना किया तो पंकज ने चिल्लाते हुए अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद स्टाफ की ओर से सेक्टर 49 थाने में पंकज के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।