Faridabad/Alive News: जिले के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के स्टूडेंट के लिए जिला स्तरीय विज्ञान सेमिनार प्रतियोगिता का आयोजन 31 अगस्त को किया जाएगा। प्रतियोगिता सुबह साढ़े आठ बजे सेक्टर-86 स्थित शिरडी साईं बाबा स्कूल में होगी। इसमें फरीदाबाद और बल्लभगढ़ ब्लॉक स्तर पर चयनित टॉप-6 स्टूडेंट हिस्सा लेंगे।
शिक्षा विभाग की ओर से संबंधित स्कूलों के प्रिंसिपल को स्टुडेंट की प्रतियोगिता में भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। फरीदाबाद ब्लॉक से डीपीएस जीएफ सेक्टर-81 की आकृति शर्मा, एमवीएन सेक्टर-88 के वेदांत भट्ट, एमवीएन सेक्टर-17 की आन्या गुप्ता, सेंट पीटर्स स्कूल सेक्टर-16 की भाव्या गुलाटी, अरावली इंटरनेशनल स्कूल की नक्षत्र अरोड़ा और डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल की सानवी भाटिया का चयन हुआ है।
वहीं, बल्लभगढ़ ब्लॉक से सेंट एंथनी स्कूल सेक्टर-9 के तनिष्क गुप्ता, बोहरा पब्लिक स्कूल बल्लभगढ़ की सुहाना खान, जीएमएसएसएस सेक्टर-55 के आरोहन शर्मा, रावल बीएसके सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रतीक, होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल की निष्ठा चौहान और बंसी विद्या निकेतन स्कूल की दिव्यांशी लांबा प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
प्रतियोगिता के आयोजन के लिए शिरडी साईं बाबा स्कूल के प्रिंसिपल को करीब 40 लोगों की क्षमता वाला हॉल, प्रोजेक्टर या डिजिटल बोर्ड और दो माइक की व्यवस्था करने को कहा गया है। प्रतियोगिता के नियम और अन्य व्यवस्थाएं ब्लॉक स्तर पर आयोजित विज्ञान सेमिनार प्रतियोगिता के लिए जारी निर्देशों के अनुसार ही रहेंगी।

