August 22, 2026

सरकारी प्राइमरी स्कूलों की सफाई के लिए हर माह मिलेंगे आठ हजार रुपये

Faridabad/Alive News: गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अब गंदगी, जलभराव और अव्यवस्थित परिसर से राहत मिलेगी। सेशन 2026-27 में स्कूलों की साफ-सफाई और रखरखाव के लिए सरकार ने हर  प्राइमरी स्कूलों को हर महीने आठ हजार रुपये का बजट देने का फैसला किया है। इससे स्कूल परिसर को साफ और बच्चों के लिए सुरक्षित बनाने पर जोर रहेगा।

डीईईओ बसंत कुमार ढिल्लों ने कहा कि इस राशि का इस्तेमाल स्कूल परिसर, छत, शौचालय और खेल मैदान की सफाई के साथ-साथ जलभराव की समस्या दूर करने और पानी की निकासी की व्यवस्था पर किया जा सकेगा। इसके अलावा गार्डन को व्यवस्थित रखने से जुड़े जरूरी काम भी इसी बजट से कराए जा सकेंगे। यह राशि स्कूलों को अवकाश अवधि को छोड़कर दस महीनों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। इस निर्धारित राशि का इस्तेमाल स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के माध्यम से किया जाएगा। इससे स्कूलों को