March 10, 2026

शक्तिपीठ पब्लिक स्कूल में महात्मा गांधी को किया याद

Faridabad/Alive News : महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर एसजीएम नगर स्थित शक्तिपीठ पब्लिक स्कूल मे विशेष शांति प्रार्थना का आयोजन किया गया। बच्चों ने इस अवसर पर आयोजित नाटिका के माध्यम से महात्मा गांधी के कार्यो को दिखाया।

30 Jan. Photo-3A

इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप मे आर.पी.हंस ने विद्यार्थियो को महात्मा गांधी के अहिंसा के मंत्र की शक्ति के बारे मे जानकारी दी और उनके उपदेशों को भी छात्रों को बताया। उन्होंने छात्रों को गांधी की आजादी में अहम योगदान के बारे में बताया।

इस मौके पर प्रिंसिपल ज्योति आर्य ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के जीवन से हमे अपनी सादगी और संयम की प्रेरणा मिलती है, और इसे हमें अपने जीवन में धारण करना चाहते है।